Ticker

6/recent/ticker-posts

भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की माँग की गई।

भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की तथा​ बाद में मुफ्त बिजली, कर्ज माफी, आवारा पशुओं से निजात और नकली कीटनाशकों पर रोक जैसी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को सौंपा गया।​एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।​इस दौरान चौधरी राज सिंह, कीरतपाल उर्फ़ मिंटू, शीशपाल सिंह, शेरू सिंह, शिवकुमार, पप्पू कश्यप, विजय पाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देशराज कर्णवाल की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए विपक्षी, रंग ला रही "सरकार आपके द्वार" की मुहिम