Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला कारागार मे हेल्थ कैम्प आयोजित

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला कारागार मे हेल्थ कैम्प आयोजित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान        

सहारनपुर- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन मे आज से 2 दिवसीय हेल्थ कैम्प का आयोजन जिला कारागार मे किया गया जिस का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार एवं जेल सुप्रीटेंडेंट आलोक सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया

नोडल अधिकारी /जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि इस दो दिवसीय कैम्प मे जेल के सभी कैदियो की स्क्रीनिंग करके उनकी आवश्यकता अनुसार सभी जाँच करके, आवश्यकता अनुसार दवा वितरित की जा रही है एवं एक्स रे मशीन जेल मे ही लें जाकर आवश्यकता अनुसार एक्स रे भी किये जा रहे हैँ  कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार एवं जेल सुप्रीटेंडेंट आलोक सिंह,नोडल अधिकारी /जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह के अलावा जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़,जैल चिकित्साधिकारी डा प्रवीण पुंडीर, जैलर आलोक सिंह, डिप्टी जैलर सुधांशु सिंह, गुंजन लोहान, विजय गौतम, चिकित्साधिकारी डा राम मोहन राठौर, डा पंकज कुमार, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पँवार,फार्मासिस्ट दिनेश शाजवान, शुभम कुमार, स्टाफ नर्स सन्नी, एक्स रे टेकनीशियन अंकुश, काउंसलर नाथी राम, नरेंद्र कुमार,लैब टेक्निशियन सुबुर हुसैन, अक्षय कुमार, कॉर्डिंनेटर आर वरुण चौधरी एवं चालक विशाल सैनी का विशेष रूप से शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यश शर्मा की घातक गेंदबाजी से टीम येलो की सात विकेट से जीत