Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

विधायक पर लगाए समस्याओं की अनदेखी करने के आरोप 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-युवा कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिकनगर चौक पर जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक के कैंप कार्यालय का घेराव किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह और राजबीर चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।लेकिन विधायक क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविश भटीजा और संजय सैनी ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र है,जहां बरसात के समय कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।पिछले 15वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।मनोज धनगर और मनोज जाटव ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के विकास कार्यों से ध्यान हटाकर केवल धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों पर राजनीति कर रही है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यशवंत सिंह सैनी,मोहन सिंह राणा,कैलाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए थे।लेकिन पिछले 15वर्षों में विकास की गति रुक गई है। क्षेत्र में नए अस्पताल और स्कूल नहीं खोले गए हैं तथा मेडिकल कालेज की ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हैं, जिससे आम जनता परेशान है।सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और अपने वोट के अधिकार से बीजेपी को आईना दिखाने का काम जनता करेगी।कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान रवीश भटीजा,मनोज जाटव,यशवंत सैनी,मोहन सिंह राणा,सुरेंद्र ठाकुर,समर्थ अग्रवाल ,कैलाश प्रधान,सतीश दुबे,ओबीसी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव,डा.मेहरबान,जितेंद्र चौधरी, रियाजुल अली,समीर अंसारी,राव मोइन,पवन पाल,प्रवीण धनगर,सत्यपाल शास्त्री सहित भारी संख्या पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष