पथरी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़
दो शातिर चोर पुलिस की गिरफ़्त में, 06 चोरी की बाइक बरामद
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-पथरी थाना क्षेत्र में हुई दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पथरी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वाह चोरों को धर दबोचा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।थाना पथरी में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में दो मुकदमें किए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी गई मोटर साइकिलों की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की तथा डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया।बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने नाम सुधांशु पुत्र पवन तथा मनीत पुत्र श्याम सिंह निवासीगण ग्राम धनपुरा,थाना पथरी बताया। हिरासत में लिये गये संदिग्धों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से छह चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गईं।बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,एसआई महेंद्र पुंडीर,एडिशनल एसआई जसवन्त बिष्ट,कांस्टेबल नवीन कुमार, जितेंद्र पुंडीर शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ