Ticker

6/recent/ticker-posts

स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग ने मांगा पुलिस और प्रशासन का सहयोग

 स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग ने मांगा पुलिस और प्रशासन का सहयोग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की मांग की है।उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता वितरण हरिद्वार क्षेत्र शेखरचंद्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत हरिद्वार में जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

यह कार्य मै.जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा.लि.जयपुर द्वारा किया जा रहा है।इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, विद्युत खपत की सटीक जानकारी,रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। भारत सरकार के राजपत्र01 अप्रैल 2026 के अनुसार निर्धारित समय सीमा में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।हरिद्वार जनपद में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।प्रथम चरण के अंतर्गत विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार एवं रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार फेज-1 में 6जून को जगजीतपुर,8,9 व 10जून को सराय, 11 व 15जून को इब्राहिम खुर्द,12जून को इब्राहिमपुर कला,16जून को शिवालिक नगर,17जून को विकास कालोनी मायापुर,18जून को श्रीनाथ नगर भूपतवाला,19जून को सन्यास रोड़ कनखल, 20जून को निर्मल बाग कनखल में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।विद्युत वितरण मंडल रुड़की फेज-1 में 6जून को सोत मोहल्ला,जून को बीएमएस तिराहा,9जून को आवास विकास,10जून को लेबर चौक,11जून को डिफेंस कालोनी,12जून को चौधरी चरण सिंह चौक,15जून को सिविल लाइंस,16जून को आदर्श नगर,17जून को ईदगाह रोड़,18जून को रामपुर तिराहा पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य किया जाना है।कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर विरोध की संभावनाओं को देखते हुए कार्य के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रस्तावित है,वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन