प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया जाना ऐतिहासिक निर्णय-राज्यमंत्री जसवंत सैनी
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया जाना ऐतिहासिक निर्णय है।इससे गांवो में विकास बाधित नहीं होंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए पर सरकार का आभार प्रकट करने हेतु एवं क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका के विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का ग्राम प्रधानों का चुनाव होने तक प्रशासक बनाया जाने का निर्णय ऐतिहासिक और जनता के हित में है।इससे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास धरातल पर दिखाई देता है।हर हाइवे बने हैं।यात्रा सुगम हुई है और अब सड़कों पर धूल नहीं उड़ती।जसवंत सैनी ने कहा कि गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है।प्रदेश की जनता सुरक्षित महसूस करती है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति जीरो टॉलरेंस की नीति है।गाँव हो शहर हर जगह बदलाव दिख रहा है।पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पँवार ने कहा कि लोकतंत्र की पहली सीढ़ी ग्राम प्रधान होते हैं।सरकार का निर्णय ऐतिहासिक और विकास कराने वाला है।आज प्रदेश की सूरत बदल गई है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि रामपुर मनिहारान ब्लॉक के सभी गांवो में भरपूर विकास हुआ है।ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों के सामंजस्य से विकास का रिकार्ड बना है।सभी ग्राम प्रधानों ने ईमानदारी से अपना काम किया है।विजयपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत द्वारा 245 विकास कार्य 12 करोड़ 63 लाख 88 हज़ार 950 रुपये से कराए गए हैं।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार, प्रमोद कौशिक आदि ने भी अपने विचार रखे।संचालन मनोज कुमार ने किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा चौधरी हैदर गुर्जर,दीपक सैनी, अमित प्रधान,विशाल राणा,राव जहांगीर, राव उस्मान, बिजेंद्र राणा,विक्रम पँवार, तरसपाल,राजकुमार, धर्मेंद्र, मसूद,नकली सिंह, योगेश सैनी, तेग बहादुर, रोबिन पँवार, शुभम आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ