जिला स्तरीय चयन ट्रायल में मुक्केबाजों ने दिखाई पंच की ताकत
क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के द्वारा चयन ट्रायल का किया गया आयोजन
जिला स्तरीय चयन ट्रायल क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के दिशा निर्देशन मे सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की देख रेख मे सम्पन कराया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-बॉक्सिंग खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने पंच की ताकत और बेहतरीन खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून, 2026 तक एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 से 18 जून, 2026 तक सहारनपुर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मे जिला स्तरीय सब जूनियर (बालक/बालिका) बॉक्सिंग चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के दिशा निर्देशन मे सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की देख रेख मे सम्पन कराया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे सब जूनियर बालक वर्ग में सूर्या वंश, देव्यांश, नीरज कुमार, वंश, धीरज, पुनीत, अलेश, रूद्र प्रताप, आयुष आर्य, आयुष राणा, आकाश कुमार, वेदांश, मौ0 सुभान का चयन किया गया। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग मेें कुमारी लक्ष्मी, जिविका, स्वस्ति जोशी, दीपांशी, आराध्या, समीक्षा का चयन सहारनपुर जनपद की टीम मे किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने सभी चयनित मुक्केबाजों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चुने गए ये सभी खिलाड़ी अब 8 जून, 2026 को सहारनपुर में ही होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ की सचिव रितु देवी, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप और कनिष्ठ सहायक शिवनंदन सहित कई खेल प्रेमियों ने अपना विशेष सहयोग दिया।

0 टिप्पणियाँ