Ticker

6/recent/ticker-posts

नुक्कड़ नाटकों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहा निगम

नुक्कड़ नाटकों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहा निगम

शहर के तीन वार्डो में किया गया नुक्कड़ नाटकों का मंचन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निगम लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहा है। आज भी नगर निगम के सहयोग से ‘स्पेस’ सोसायटी द्वारा शहर के तीन वार्डो में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया और लोगों को स्वच्छता अपनाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने, कपड़े के थैलों का प्रयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर वार्ड स्तर पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने की श्रृंखला में आज वार्ड 54 नूर बस्ती दिनेश विहार में मदन भारती लिखित नुक्कड़ नाटक कचरा डॉन का मंचन किया गया। निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी व आई.ई.सी.( सूचना-शिक्षा और संचार) नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का ही परिणाम है कि आज हमें भीषण गरमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को अपने घर-आंगन में गार्डन/किचन गार्डन विकसित करने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। वार्ड 54 की स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष इसरार चौधरी का मंचन में विशेष सहयोग रहा। वार्ड 17 घड़ी मलूक नंबर एक में नुक्कड़ नाटक मंचन का शुभारंभ वार्ड पार्षद संजीव कर्णवाल द्वारा किया गया। इसी कड़ी में वार्ड 45 मौहल्ला छिपियान में भी नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। मदन भारती ने गीला, सूखा, सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे के लिए चार अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सहारनपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अमित तोमर व सुधाकर सहित नगर निगम टीम का विशेष रहा। समाजसेवी मुमताज देवबंदी, स्पेस सोसाइटी की प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमारी, फील्ड सुपरवाइजर वंदना, सुनीता एवं ज्योति आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन