Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने आज आपातकाल की वर्षगांठ मनाते हुए दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को देते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति सम्मान दिया जाना चाहिए।

आज लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के जिला संयोजक आचार्य राजेंद्र अटल एवं जिला अध्यक्ष बलदेव राज जोशी प्रवक्ता निसार सिद्दीकी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और त्रासदी की दूसरी लड़ाई आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष की संसद से लेकर जिला स्तर तक चर्चा की गई और 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के साथ-साथ दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को भावविनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से उनके कार्यालय में मिला और उन्हें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को फ्रीडम फाइटर एक्ट के अंतर्गत ताम्र पत्र आदि भेंट कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में मान्यता प्रदान कर गोल्डन आयुष्मान कार्ड, रेलवे यात्रा सुविधा आदि सुविधा शीघ्र प्रदान की जाए।उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्ष से लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई है जिसमें वृद्धि की जानी चाहिए ।लोकतंत्र सेनानी स्मारक मनाया जाए और आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष को भूमिगत रहकर गति प्रदान करने वाले रज्जू भैया प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जैसे हजारों दिवंगत एवं जीवित प्रचारको तथा स्वयंसेवकों को केंद्र सरकार द्वारा मान सम्मान दिया जाए।इस दौरान गीता राम सुरेशो सुभाष चंद्र मोहम्मद यूसुफ राजकुमार अनवर खान अहमद जमाल रशीद अहमद प्रेम सिंह भंडारी अशोक मित्तल जमाल गोरी तहसीन अहमद डॉ फैजान शौकत समेत समस्त लोकतंत्र सेनानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल