स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने विभाग पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप भी लगाया।
यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व प्रदेश महासचिव दिव्यांग अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी कार्यालय पर नहीं बैठते।स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।स्मार्ट मीटर से बहुत अधिक बिल आ रहा है।जिसके कारण उपभोक्ता परेशान हैं।उन्होंने कहा कि विभाग स्मार्ट मीटर लगाना बंद करे।लोगों की आय कम है और बिल अधिक आता है।नितिन तेश्वर और महानगर उपाध्यक्ष परितोष त्यागी ने कहा कि भाजपा और विभाग की हठधर्मिता जनता पर भारी पड़ रही है।लोग स्मार्ट मीटर लगवाना नहीं चाहते और सरकार जबरदस्ती लगा रही है।संजय सैनी,समर्थ अग्रवाल ने कहा कि बिना जांच के स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं।आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है।स्मार्ट मीटर मीटर नहीं चीटर हैं।जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।इस दौरान पार्षद अकरम अंसारी,इदरीश मंसूरी,रविश भटीजा,विशाल प्रधान,मयंक सिंह, मनोज जाटव,कार्तिक शर्मा,अयान सैफी,लक्की महाजन,नमन अग्रवाल,डॉ.मेहरबान,सुमित,जितेंद्र चौधरी,विशाल,आकाश,सिद्धांत चौहान,प्रतीक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ