Ticker

6/recent/ticker-posts

भागवत महापुराण भगवान गोविंद का स्वरूप है-आचार्य पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल

भागवत महापुराण भगवान गोविंद का स्वरूप है-आचार्य पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-शिवालय महादेव मंदिर में श्री राधे गोविंद सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानामृत सप्ताह के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

नगर में चल रही कथा में कथा व्यास आचार्य पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि श्रीमद् भागवत भगवान के 24 अवतारों का दिव्य वर्णन है तथा भगवान श्रीकृष्ण की जन्म से गोलोक धाम तक की लीलाओं का सार प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण भगवान गोविंद का स्वरूप है और इसका श्रवण भक्तों में ईश्वर के प्रति भक्ति भाव जागृत करता है। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वाद्य यंत्रों पर अमित पांडे, रवि तिवारी और शिवशंकर शुक्ला ने भक्ति रस बिखेरा। कथा पूजन पंडित सात्विक शर्मा, पंडित विपिन कपिल एवं पंडित शाश्वत चेतन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। दूसरे दिन के यजमान पवन जोशी परिवार सहित रहे। कथा के समापन पर आरती हुई तथा प्रणव गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष