पूर्व सभासद इरशाद निज़ामी का अचानक हार्ट फेल होने के कारण हुआ निधन
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़ -नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद इरशाद निज़ामी का दोपहर अचानक हार्ट फेल होने के कारण इंतिक़ाल हो गया। उनके इंतक़ाल से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपर 3 बजे उनके फ़ोन पर किसी की कॉल आयी, जब उन्होंने कॉल अटेंड नहीं की और फोन बजता रहा तो उनके परिजनो ने उन्हें आवाज़ दी, कोई जवाब न मिलने पर वह घबरा गए और तुरन्त उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सक को दिखाया। वहां से उन्हें सरसावा रोड़ स्थित देवऋषि हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच कर इरशाद निज़ामी को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उनके निधन की खबर घर पर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि उनके निधन की ख़बर आम होते ही, कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।इरशाद निज़ामी की नगर में पहचान एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी। उनके आकस्मिक निधन पर पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता शाहनवाज खान, पूर्व चेयरमैन ख़ालिद खान व युवा नेता साहिल खान, पूर्व चेयरमैन एड० धनीराम सैनी, आरएन टैगोर इंटर कॉलेज प्रबंधक चन्द्रशेखर मित्तल, अध्यापक राजेश जैन, हरि कॉलेज प्राचार्य डॉ० एनपी राठौर, भाजपा नेता पवनसिंह राठौर, बसपा नेता डॉ० इस्लाम अहमद व डॉ० ज़ीशान अहमद 'सन्नी,' कॉंग्रेस नेता हाजी याकूब कुरैशी, व्यापारी नेता इरशाद प्रभारी, मनोज गोयल, पंकज जैन, मोहनलाल आर्य, सभासद आमिर कुरेशी, राव ज़ीशान, जुनैद असगर, फरमान निज़ामी, देवेन्द्र कुमार, एड० वरुण मित्तल, एड० अनुज गर्ग, अमजद खान, सभासद प्रतिनिधि हसीब निज़ामी, दिलशाद कुरैशी, हैदर अली, अमीर आलम, पूर्व सभासद शमशाद अली खान, पूर्व सभासद शबाना सिद्दीकी, याकूब निज़ामी, अफज़ाल निज़ामी, आसिफ़ राणा, डॉ० इदरीस, अभिषेक जैन, त्रिलोक चंद, सलेखचन्द बर्मन, महेश कुमार, मुनेश चंद, एवं इनाम निज़ामी, इरफ़ान निज़ामी, लियाकत निज़ामी, डॉ०असलम खान, सुलेमान खान, जावेद सैफी, सैफुल इस्लाम पत्रकार नदीम निज़ामी, फरमान निज़ामी, मनोज धनगर, हमसफ़र सामाजिक संस्था संरक्षक इस्लाम कुरैशी, संस्था अध्यक्ष डॉ० साकिब खान, कोषाध्यक्ष व पत्रकार क़ाज़ी शाहिद अहमद सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया
0 टिप्पणियाँ