Ticker

6/recent/ticker-posts

रेजेंसी रॉयल ने जीता रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, डॉ. मयंक बने मैन ऑफ द मैच

रेजेंसी रॉयल ने जीता रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, डॉ. मयंक बने मैन ऑफ द मैच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-द रेजेंसी क्लब की ओर से प्रकृति कुंज क्रिकेट ग्राउंड पर एक शानदार क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में रेजेंसी रॉयल की टीम ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर रेजेंसी पैंथर को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। मैच में 50 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले डॉ. मयंक गौतम ने अपनी टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई।

द रेजेंसी क्लब के संस्थापक विजय मणि शर्मा और सचिन गुप्ता ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना और नागरिकों में एकजुटता की भावना पैदा करना है। इसी कड़ी में इस मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। मैच में टॉस जीतकर रेजेंसी रॉयल के कप्तान अंकित ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 114 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डॉ. मयंक गौतम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान सौरभ वालिया की रेजेंसी पैंथर टीम कड़ी मशक्कत के बाद भी 103 रन ही बना सकी और रेजेंसी रॉयल ने 11 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया। रेजेंसी रॉयल की ओर से अर्जुन गोयल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। शानदार अर्धशतक जड़ने पर डॉ. मयंक गौतम को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मुकाबले में डॉ. मयंक, अंशुल गुप्ता, सिद्धार्थ, विशाल नागपाल, अनिल माहेश्वरी, विवेक गुप्ता और अनुज जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में अंपायर के.के. गुप्ता और आशीष शर्मा का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान आराधना शर्मा, गोल्डी गुप्ता और परमजीत ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और क्लब की पहल की सराहना की। मैच के दौरान मुख्य रूप से रिंकी, सुरेखा गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनिल गर्ग, डॉ. लूथरा, सृष्टि शर्मा, कृति शर्मा और आरना गोयल समेत क्लब के कई सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अंसारी समाज ने कसी कमर