ग्लोकल विश्वविद्यालय ने किया10 हजार पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को साकार करने की दिशा में ग्लोकल विश्वविद्यालय ने 10 हजार पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का शुभारंभ वन विभाग के रेंजर श्री विशन सिंह यादव, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. जॉन फिन्बे, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय कुमार तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) डॉ. शोभा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।
इस अभीयान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह विशेष पौधारोपण अभियान पूरे सप्ताह संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के आधार होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी से केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री जोगिंदर कुमार, श्री अरुण कुमार, आयुर्वेद कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. जगमोहन, फार्मेसी कॉलेज के डीन श्री हरिहर सूदन, मैनेजमेंट स्कूल के डीन डॉ. संदीप कुमार, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री अरुण कुमार, श्री अमीर अहमद सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प एवं पूरे सप्ताह चलने वाले पौधारोपण अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

0 टिप्पणियाँ