Ticker

6/recent/ticker-posts

विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार-धामी सरकार की योजना से 123युवाओं को मिला ग्लोबल करियर

 विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार-धामी सरकार की योजना से 123युवाओं को मिला ग्लोबल करियर

‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ से 123 युवाओं को मिला अंतरराष्ट्रीय रोजगार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशी रोजगार के नए द्वार खोल रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस योजना के माध्यम से 123 युवाओं का विदेशों में सफल प्लेसमेंट कराया जा चुका है।इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की नई राह भी मिली है।

योजना के तहत अब तक 30युवाओं को सऊदी अरब,65युवाओं को जापान तथा एक युवती को जर्मनी में रोजगार मिल चुका है।वहीं हाल ही में 27युवाओं का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में चयन हुआ है। इन अभ्यर्थियों की वीजा एवं डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया जारी है।प्रदेश के युवाओं को विदेशी रोजगार के अनुरूप तैयार करने के लिए सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रतिदिन जर्मन भाषा की तीन और जापानी भाषा की दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।इसके अतिरिक्त बागेश्वर में जापानी तथा अल्मोड़ा में जर्मन भाषा की ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। प्रत्येक बैच में 20से 30प्रशिक्षार्थी आठ माह का भाषा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।आठ माह के इस प्रशिक्षण की कुल फीस 64हजार रुपये है,जिसमें राज्य सरकार 20प्रतिशत शुल्क का अनुदान प्रदान करती है।यदि कोई अभ्यर्थी भाषा प्रशिक्षण के लिए ऋण लेता है तो उस पर देय 75प्रतिशत ब्याज का वहन भी राज्य सरकार करती है।जर्मन भाषा प्रशिक्षण आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।भाषा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को नर्सिंग,एल्डरली केयर,हॉस्पिटैलिटी,हेल्थकेयर,कंस्ट्रक्शन तथा अन्य तकनीकी एवं सेवा क्षेत्रों में विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए सहसपुर स्थित छात्रावास में प्रतिदिन 220रुपये की दर से निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।उधमसिंह नगर की प्रशिक्षार्थी रुचिका अधिकारी ने बताया कि वह पिछले तीन माह से जापानी भाषा का प्रशिक्षण ले रही हैं।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा से प्रशिक्षण प्राप्त करना काफी आसान हो गया है।क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस योजना के माध्यम से अब तक 100 से अधिक युवाओं को विदेशों में रोजगार मिल चुका है।उन्होंने कहा कि नर्सिंग,हेल्थकेयर और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उपनिदेशक सेवायोजन चंद्रकांता ने कहा कि विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय रोजगार से जोड़ना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार-धामी सरकार की योजना से 123युवाओं को मिला ग्लोबल करियर