Ticker

6/recent/ticker-posts

रेड अलर्ट के मददे्नजर जनपद में 12वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश

 रेड अलर्ट के मददे्नजर जनपद में 12वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार .-जनपद में मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी तथा जनपद में वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन 20जुलाई (सोमवार) को बन्द रहेगा।अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय/विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनक विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 दिल्ली में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव