लगभग 10.00टन सूखा कचरा एकत्र कर निस्तारण हेतु नगर निगम को सौंपा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार .-’’स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान’’ के तहत 13 से 19.जुलाई तक मनसा देवी मंदिर परिसर,पैदल मार्ग एवं आसपास के वन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का सप्ताह भर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया।इस सफाई अभियान की व्यापक रूपरेखा 09जुलाई में रानीपुर वन विश्राम भवन में हुई बैठक में तैयार की गई थी जिसमें हरिद्वार रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारी,आपदा प्रबंधन विभाग,मंसा देवी मंदिर समिति के सदस्य,उषा ब्रेको लि.के सदस्य,लक्ष्य स्वयंसेवी संस्था,शांतिकुंज हरिद्वार के सदस्यों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।’
स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान’’के उद्देश्यों के अनुरूप एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातातवरण उपलब्ध कराने के लिए मंसा देवी मंदिर परिसर,तथा परिसर से लगते वन क्षेत्र में में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के सप्ताह भर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।अभियान के दौरान हरिद्वार रेंज,राजाजी टाइगर रिजर्व के वन कर्मी, मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट के सफाई कर्मी,शान्ति कुज के स्वयंसेवको,लक्ष्य सोसाईटी के स्वयं सेवको,ऊषा ब्रेको लि.के सफाई कर्मीं आदि लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।सफाई अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर,पैदल मार्ग,सीढी मार्ग,तथा मंदिर के आस पास का वन क्षेत्र आदि स्थलों की व्यापक सफाई की गई।इस दौरान प्लास्टिक,कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपषिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर उनका नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने,एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने हेतु जागरूक किया गया।इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि जिन स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा साफ किया जा रहा है,उन्हीं स्थानों पर हरित हरिद्वार मुहिम के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।पैदल मार्ग के किनारों और साफ किये गये वन क्षेत्रोें में औषधीय व छायादार पौधे रोपित किये गये हैं,ताकि भविष्य में यह पूरा क्षेत्र हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रह सके।अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह में लगभग 10.00टन सूखा कचरा एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण नगर निगम की कूड़ा-गाड़ी द्वारा कराया गया।
0 टिप्पणियाँ