Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा में नालों पर बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

 जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा में नालों पर बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को चलाया गया संयुक्त अभियान,20से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए।मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम हल्द्वानी ने शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त  परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालों पर किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि बरसात के दौरान नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी।इससे सड़कें जलमग्न हो जा रही थीं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय-सीमा में आदेश का पालन न होने पर शनिवार को संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नालों एवं नालियों पर बने 20से अधिक अवैध पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आमजन की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि मानसून में जलभराव से राहत दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।सभी नालों और राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक नालों,नालियों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।इस संयुक्त कार्रवाई में प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 दिल्ली में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव