Ticker

6/recent/ticker-posts

16जुलाई से भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला- कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा

 16जुलाई से भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला- कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा  

तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक,मंत्री ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

भीमताल-उत्तराखंड की लोक संस्कृति,पर्यावरण संरक्षण एवं पारंपरिक विरासत के प्रतीक ‘हरेला मेला’ का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भीमताल में आगामी 16जुलाई से भव्य एवं हर्षाेल्लास पूर्वक किया जाएगा।मेले की पूर्व तैयारियों की समीक्षा तथा आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्यतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से  विकास भवन सभागार, भीमताल में कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमविभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगेगी मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों,खादी ग्रामोद्योग,स्थानीय शिल्प,जैविक उत्पादों एवं उद्यान विभाग के स्टॉल प्रमुख आकर्षण होंगे।बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।पुलिस एवं प्रशासन को मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण,सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।स्वास्थ्य सुविधा,पौधारोपण अभियान आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि हरेला मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का उत्सव है।सभी विभाग आपसी समन्वय से सभी तैयारियां 10 जुलाई तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे,उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी नवाजिश खालिक ,मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी,जिला मंत्री मनोज भट्ट,प्रदीप पाठक,योगेश तिवारी,पंकज जोशी, अनिल चनोतिया,गोपाल कृष्ण भट्ट,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय व्यापार मंडल,होटल एसोसिएशन,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया एक करोड़ का भुगतान