पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया एक करोड़ का भुगतान
राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने धनराशि के चेक बांटे, कर्मचारी खुश
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद : नगरपालिका परिषद के सेवानिवृत 18 कर्मचारियों को शुक्रवार को एक करोड़ चार लाख रुपये बकाया धनराशि का भुगतान किया गया। चेक पाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
डाकबंगले पर हुए कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कर्मचारियों को बकाया धनराशि के चेक बांटे। कर्मचारियों ने राज्यमंत्री के साथ ही पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से बकाया भुगतान की मांग करते आ रहे थे। अब इन पैसों को कर्मचारी अपने बच्चों के भविष्य पर खर्च कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा अब तक चार करोड़ चार लाख रुपये का बकाया भुगतान सेवानिवृत कर्मचारियों को किया जा चुका है। भविष्य में जो भी कर्मचारी सेवानिवृत होगा उन्हें भी समय पर भुगतान किया जाएगा। वहीं, सफाई कर्मचारी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि पहले सफाई कर्मचारियों को 50 हजार का चेक दिया जाता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नेता राकेश गांगुली, राहुल वाल्मीकि, विपिन भारतीय व सभासद सैयद हारिस आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ