Ticker

6/recent/ticker-posts

ओमान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा देवबंद, जगह जगह हुआ स्वागत

 ओमान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा देवबंद, जगह जगह हुआ स्वागत

दारुल उलूम का किया भ्रमण, हिंदू मुस्लिम धर्मगुरुओं से की मुलाकात

ओमान क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष शोएब के नेतृत्व में कई स्थानों पर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-ओमान डेफ क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को देवबंद पहुंचा। यहां उन्होंने हिंदू मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की। खेलों पर चर्चा की। विभिन्न स्थानों पर प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया।

ओमान से आया प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचा। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पं. सतेंद्र शर्मा ने ओमानी प्रतिनिधिमंडल को देवबंद के इतिहास के बारे में बताया। बाद में प्रतिनिधिमंडल पंडित सतेंद्र शर्मा के साथ दारुल उलूम देवबंद पहुंचा और संस्था का भ्रमण किया तथा  मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी से मुलाकात की। मोहतमिम ने उन्हें दारुल उलूम के इतिहास और शिक्षण कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस्लामिया डिग्री कालेज में भी मोहम्मद शोएब समेत सभी मेहमानों का संस्था के चेयरमैन अजीमुलहक सिद्दीकी ने स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने मस्जिद रशीद में जुमा की नमाज अदा की। लेखक सैयद वजाहत शाह ने प्रतिनिधिमंडल को प्रसिद्ध आलिम ए दीन दिवंगत अल्लामा अनवर शाह कश्मीरी की अरबी पुस्तक खातिम उल नबीईन पेश की। इस मौके पर डेफ क्रिकेट फेडरेशन के सचिव सुलेमान अल हादी, आल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के अध्यक्ष सुशील चौधरी, राजीव चड्ढा, संदीप सिंह, सुरेंद मदन, मौलाना मुकीमुद्दीन, रजत शर्मा, धनंजय, राजकुमार, राजबीर सिंह, अभय प्रताप, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया एक करोड़ का भुगतान