Ticker

6/recent/ticker-posts

चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने किया 1988 बैच के चिकित्सको को सम्मानित

चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने किया 1988 बैच के चिकित्सको को सम्मानित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- इंडियन मैडिकल एसोसिएशन, सहारनपुर ब्रांच के द्वारा चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन अम्बाला रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ ।जिसमे मुख्य अतिथि मेयर डॉक्टर अजय सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित महाजन ,विशिष्ट अतिथि सी.एम.ओ.डॉक्टर प्रवीण कुमार तथा प्रधानाचार्य मैडिकल कालेज डॉक्टर सुधीर राठी रहे। 

डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि आज चिकित्सक पेशा बहुत चुनौतीपूर्ण दौर  से  गुजर रहा है, हमे सभी चुनौतीयो का सामना करते हुए इस पेशे की छवि को भी बचाकर रखना है।सी.डी.ओ.श्री सुमित महाजन ने कहा कि जो लोग संवेदनशील होते है वही इस प्रोफेशन मे जाते है।उन्होने कहा कि सभी चिकित्सक अपने मरीज का ध्यान रखते है।सी.एम.ओ.डॉक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि आज चिकित्सक दिवस के अवसर पर हम सबको ये प्रण लेना चाहिए कि हम एथिकल प्रैक्टिस करेगे।
आई.एम.ए अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने सभी चिकित्सको को चिकित्सक दिवस की बधाई दी और कहा कि हमे गरीब मरीजो का ध्यान रखना चाहिए तथा शासन से अनुरोध किया कि चिकित्सको के लिए  कानून का सरलीकरण होना चाहिए। इस वर्ष 1988 बैच के चिकित्सक, डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर नीलम गर्ग, डॉक्टर सुभाष सहगल, डॉक्टर रजनीश सिंघल, डॉक्टर रेणू सिंघल, डॉक्टर  नरेश सैनी, डॉक्टर मनोज जैन, डॉक्टर विनीता मल्होत्रा,और डॉक्टर मनीषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।पत्रकारिता के क्षेत्र मे श्री विनीत कुमार, श्री प्रणब अग्रवाल, श्री शैलश सक्सेना और श्री मनीष को सम्मानित किया गया।
मेधावी  छात्रो मे डॉक्टर प्रांजल अग्रवाल, डॉक्टर रोहित मनचन्दा, डॉक्टर अरीब अहमद, डॉक्टर आर्यन सिंह, डॉक्टर रितिका बंसल, डॉक्टर पलक चन्द्रा,डॉक्टर विदुषी वर्मा, अदीवा अहमद, डॉक्टर दिव्याश मिगलानी, सुदीत बंसल, डॉक्टर निहारिका अग्रवाल और डॉक्टर लावण्य राणा को सम्मानित किया गया।सचिव डॉक्टर नीरज आर्य  ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर नीतू जैन, और डॉक्टर रेणू शर्मा ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर कलीम अहमद, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर डी.के.गुप्ता,डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर कपिल देव, डॉक्टर वन्दना वर्मा, डॉक्टर अंकुर उपाध्याय, डॉक्टर रविकांत, डॉक्टर रजनीश दहूजा,डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर पूनम मखीजा,डॉक्टर आर.एन.बंसल, डॉक्टर पंकज खन्ना, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर इन्दिरा सिंह, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर कर्मवीर सिंह, डॉक्टर मनदीप सिंह आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी के नए सत्र का शुभारंभ