Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में 'इम्प्लांटोकॉन 2026' मे विशेषज्ञों ने दी डेंटल इम्प्लांट विज्ञान की आधुनिक तकनीक की जानकारी

सहारनपुर में 'इम्प्लांटोकॉन 2026' मे विशेषज्ञों ने दी डेंटल इम्प्लांट विज्ञान की आधुनिक तकनीक की जानकारी 

रिपोर्ट सुधीर सौहल/अमान उल्ला खान

सहारनपुर -डॉ. समित सर्जिकल सेंटर व  ए ओ एम एस आई  उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय  नेशनल कॉन्फ्रेंस इम्प्लांटोकॉन 2026' मे विशेषज्ञों ने  दंत चिकित्सा  के क्षेत्र में आ रहे आधुनिक बदलावों, डिजिटल वर्कफ़्लो और जटिल सर्जरी तकनीक की जानकारी प्रदान की  इसके साथ ही डॉ. समित सर्जिकल सेंटर ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपने 10 गौरवशाली वर्ष  पूरे होने का जश्न भी मनाया।

स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित इम्प्लांटोकॉन 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. ए. के. सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक -,डॉ. पंकज खन्ना आईएमए के अध्यक्ष ,डॉ. प्रवीण शर्मा आईडीए के अध्यक्ष ,डॉ. हिमांशु गुप्ता एओएमएसआई उत्तराखंड के अध्यक्ष ,डॉ. विकास रमोला ने संयुक्त रूप से डीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम में देश भर से आए सैकड़ों  चिकित्सकों ने आधुनिक दंत चिकित्सा पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए। डॉ जतिन कालरा ने फूल  आर्क इम्प्लांट की विफलताएं और उनके निवारण की जानकारी देते हुए बताया कि इम्प्लांट फेल होने के मुख्य कारण क्या हैं और उन्हें कैसे ठीक किया जाए।डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव ने हड्डियों की कमी वाले मरीजों में इम्प्लांट की आधुनिक विधियों पर प्रकाश डाला।डॉ. परवीन कुमार राय ने दंत चिकित्सा में 3 डी और डिजिटल तकनीकों के महत्व को समझाया। डॉ. संकल्प मित्तल, डॉ. दिव्या मल्होत्रा, डॉ. ध्रुव अरोड़ा और डॉ. धनंजय अरोड़ा ने जटिल जबड़े की सर्जरी और इम्प्लांट प्लानिंग को सरल बनाने के तरीके साझा किए। डॉ. गौरव आहूजा ने जबड़े की नसों को बचाते हुए इम्प्लांट लगाने की बारीकियों पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा  डॉक्टरों की विशेष हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया, जिससे युवा डॉक्टरों को व्यावहारिक ज्ञान मिल सके।डॉ. समित सर्जिकल सेंटर के 10 वर्ष पूरे होने पर गाला नाइट भी आयोजित की गई डॉ समित जैन ने कहा कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों को वैश्विक स्तर की दंत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना ही उनका मुख्य संकल्प है।संस्थान के संरक्षक डॉ. एस. के. जैन, डायरेक्टर डॉ. सारिका जैन, ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. समित जैन और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. लवलीन कौर ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, एओएमएसआई उत्तराखंड के सेक्रेटरी डॉ. निमिष गुप्ता, ट्रेजरर डॉ. अंकुर जोशी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांवड यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक