कांवड़ मेले से जुड़े विभिन्न विभाग सभी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी करे-जिलाधिकारी
कांवड़ मेला, भीड़ प्रबंधन,यातायात,स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ मेले को सुगम सुव्यवस्थाएं,सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25जुलाई तक पूरी कर ली जाएं।इस वर्ष कांवड़ मेला 30जुलाई से 11अगस्त तक आयोजित होगा।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए बिजली,पेयजल,बैरिकेडिंग, पार्किंग ,कांवड़ पटरी मार्ग की झाड़ियों की कटाई,पेड़ों की लॉपिंग और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरे कर निर्माण सामग्री तत्काल हटाई जाए,ताकि यातायात प्रभावित न हो।स्वच्छता,स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।डीएम ने नगर निगम और जिला पंचायत को व्यापक सफाई अभियान चलाने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने तथा बिना अनुमति किसी भी निजी स्वास्थ्य शिविर के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया।खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल,ढाबों और भोजनालयों की नियमित जांच करने,खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं से ओवररेटिंग या मिलावट चेन और अन्य सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही यात्रा मार्ग और घाटों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने को कहा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने,भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह,अपर मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सचिव एचआरडीए प्रत्युष सिंह,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एसपी देहात शेखर सुयाल,उप जिलाधिकारीयोगेश मेहरा,मुख्य अग्नि समन अधिकारी वंश बहादुर यादव,सी.ओ.,एसएचओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ