Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्ड-29 बेरी बाग में विकास कार्यों को मिली नई गति, दो सड़कों का शिलान्यास एवं एक सड़क का हुआ लोकार्पण

वार्ड-29 बेरी बाग में विकास कार्यों को मिली नई गति, दो सड़कों का शिलान्यास एवं एक सड़क का हुआ लोकार्पण 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वार्ड-29 बेरी बाग में आज विधायक निधि एवं नगर निगम निधि से दो सड़कों का विधिवत शिलान्यास तथा विधायक निधि से निर्मित एक सड़क का लोकार्पण नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई गोयल, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं स्थानीय पार्षद श्री दीपक रहेजा द्वारा नारियल फोड़कर एवं संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर किया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम मानती है। सहारनपुर महानगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरी बाग क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी हर संभव कार्य कराए जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए नगर विधायक श्री राजीव गुंबर के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पंडित अरुण जी, पंडित उद्धव कोदंड जी, पंडित विवेक जी, श्री प्रेम छोकरा जी, श्री सुरेंद्र क्वात्रा जी, श्री प्रवीण छाबड़ा जी, श्री रोमी आहूजा जी, सेक्टर संयोजक श्री विजय ग्रोवर जी, श्री जितेन सचदेवा जी, श्री संजय अरोड़ा जी, श्री राकेश ढींगड़ा जी, श्री रघुनाथ रसेवट जी, श्री तेजेन्द्र सिंह जी, श्रीमती नंदनी बठला जी, श्री राजू खेड़ा जी, श्री सचिन गुंबर जी, श्री राजीव रसेवट जी, श्री अंकुश गांधी जी, श्री हन्नी गांधी जी, श्री अजय छोकरा जी, सेक्टर अध्यक्ष श्री दीपक भार्गव जी, बूथ अध्यक्ष श्री विष्णु कुमार जी, श्री मनीष बिरला जी, श्री संजय सेठ जी, श्री राजकुमार शर्मा जी,श्री संजय जी, उपसभापति श्री मयंक गर्ग,के के बतरा,अक्षु छाबड़ा, मुकेश गखाड, सन्नी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,