Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा चुनाव में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार उतारेगा-भगत सिंह वर्मा

विधानसभा चुनाव में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार उतारेगा-भगत सिंह वर्मा

शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार दुर्भाग्यपूर्ण -अशोक मलिक

वोट की चोट से होगा पश्चिमी प्रदेश का निर्माण- करनल सुधीर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-वोट की चोट से बनाएंगे पश्चिम उत्तर प्रदेश का निर्माण पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर मेरठ में ही राजधानी होगी मेरठ में हाईकोर्ट होगा। पृथक राज्य निर्माण होने पर यहां एम्स  आईआईएम आईआईटी और एन आई टी जैसे उच्च स्तरीय संस्थान स्थापित होंगे और यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी।और सभी को निशुल्क होगी।

कोर्ट रोड स्थित निकट एक शिक्षा संस्थान मे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा 2027 विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। दुनिया के मात्र चार देश जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। बाकी 192 देश उत्तर प्रदेश से छोटे हैं। अमेरिका की जनसंख्या 34 करोड़ है।और वहां पर 50 राज्य हैं जबकि उत्तर प्रदेश की अकेले जनसंख्या 25 करोड़ है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार गुंडागर्दी बेरोजगारी और अवयवस्था की चपेट में है। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय महासचिव करनल सुधीर सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि वोट की चोट से बनाएंगे पश्चिम उत्तर प्रदेश का निर्माण पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर मेरठ में ही राजधानी होगी मेरठ में हाईकोर्ट होगा। पृथक राज्य निर्माण होने पर यहां एम्स  आईआईएम आईआईटी और एन आई टी जैसे उच्च स्तरीय संस्थान स्थापित होंगे और यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी।और सभी को निशुल्क होगी।पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर 26 जिलों से ही मुख्यमंत्री और मंत्री होंगे और यहां के सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी होगी और यहां बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नत सील विकासशील और विकसित राज्य होगा। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है।इसके उदाहरण भारतवर्ष के राज्य हरियाणा पंजाब उत्तराखंड तेलंगाना राज्य है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक और मंडल अध्यक्ष साबिर अली ने कहा कि योगी मोदी सरकार से जनता को भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की उम्मीद थी और यह वर्तमान सरकार का नारा भी था लेकिन वर्तमान सरकार में पिछले सभी रिकार्ड तोड़कर भ्रष्टाचार सरकारी दफ्तरों में अधिकारी गणो के दुलारा  हजारों लाखों लोगों को लूटा जा रहा है अलग राज्य बनने से ही पश्चिम प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी और हम कमाई और पूर्व के लोग खाए इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पृथक राज्य निर्माण के लिए गांव गांव नगर नगर और जिला मुख्यालयो पर प्रेस कांफ्रेंस करके आंदोलन को तेज कर दिया गया है।2027 के विधानसभा चुनाव हेतु उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायक सांसद मंत्री गण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों और यहां की 8 करोड़ जनसंख्या की उपेक्षा के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं। जबकि 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं।उसके बावजूद भी पश्चिम प्रदेश की घोर उपेक्षा लखनऊ और दिल्ली स्तर पर हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव मंडल प्रभारी डॉक्टर अब्दुल खालिक महानगर प्रभारी अब्दुल सत्तार अनिल सचदेवा चौधरी रामचंद्र अभिनेत्री उर्मिला सनावर आदि उपस्थित रहे 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,