तेली समाज उत्थान समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा को बताया सफलता का हथियार
एक पैलेस में भव्य सम्मान समारोह, डॉ. इलमा, डॉ. अदीबा सहित अनेक छात्र-छात्राएं सम्मानित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-तेली समाज उत्थान समिति (रजि.)* के तत्वावधान में रविवार को एक पैलेस, 62 फुटा रोड, खाताखेड़ी में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि "शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाए।"विशिष्ट अतिथि एवं बेहट विधानसभा के प्रत्याशी रईस मलिक ने कहा कि "शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह शेर की तरह निर्भीक और सफल बनता है।"समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इसरार चौधरी व पार्षद अहमद मलिक ने कहा कि आज समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।मलिक समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरशाद मलिक ने कहा कि फाउंडेशन बिरादरी के साथ तन, मन और धन से सदैव खड़ा है। वरिष्ठ समाजसेवी हाजी इदरीश मलिक ने समाज हित में सभी लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. युनुस कौसर एडवोकेट ने तथा*संचालन डॉ. एम. रिजवान ने किया।समारोह में विशेष डिप्लोमा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले *डॉ. इलमा मलिक, डॉ. अदीबा मलिक, सना मलिक, निगहत जावेद, डॉ. मो. अहमद, नैजुल मशकूर अली* सहित अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर *हाजी मास्टर अब्दुल वहीद, हाजी महमूद हसन सामानी, शमीम अहमद अंसारी, पार्षद भूरा मलिक, डॉ. अहतशाम, कलीम अहमद, अहमद मलिक, परवेज मलिक, ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मुखिया, अहमद नदीम मलिक, डॉ. नसीम मलिक, अयाज़ उस्मानी, मौलाना हन्नान, मौलाना मो. इशहाक* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।समारोह का समापन सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

0 टिप्पणियाँ