डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर चिकित्सकों व सीए का किया सम्मान
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायन्स क्लब रानीपुर की ओर से बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान,निस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में चिकित्सक डॉ.मोहित चौहान,डॉ.रविकांत शर्मा,डॉ.तनु गुप्ता,डॉ.एस.के. सुमन,डॉ.अशोक कुमार एवं डॉ.आशीष वशिष्ठ को सम्मानित किया गया।वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए विनायक मित्तल और सीए इशिका गुप्ता का भी उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान के लिए अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग,सचिव लायन रितेश अग्रवाल,जोन चेयरमैन लायन संदीप धवन,लायन धीरज चंडोक (एडवोकेट),लायन डॉ.रविकांत शर्मा,लायन अजय गुप्ता तथा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग ने कहा कि डॉक्टर मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ बनाते हैं,जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों की सेवाएं समाज के लिए अमूल्य हैं और लायन्स क्लब उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।कार्यक्रम के अंत में क्लब परिवार ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के स्वस्थ,सफल और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके सेवा-भाव को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
0 टिप्पणियाँ