Ticker

6/recent/ticker-posts

संत रविदास एक्सप्रेस के सहारनपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संत रविदास एक्सप्रेस के सहारनपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) को श्री गुरु रविदास धाम, छेहरटा (अमृतसर) से जोड़ने हेतु प्रारंभ की गई संत रविदास एक्सप्रेस के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ट्रेन के आगमन पर स्टेशन परिसर "जय गुरु रविदास", "गुरु रविदास महाराज की जय", "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोषों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा तथा यात्रियों को भगवा बुका (अंगवस्त्र) पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, महापौर श्री अजय सिंह, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह, वरिष्ठ नेता श्री जयराम गौतम, भाजपा नेता श्री अजब सिंह, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री मुकुल वाल्मीकि सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास जी के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए एक ऐतिहासिक सौगात दी है। यह ट्रेन श्रद्धा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगी।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और संत परंपरा को सम्मान देने का कार्य निरंतर कर रहा है। संत रविदास एक्सप्रेस लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनने के साथ-साथ संत रविदास जी के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।महापौर श्री अजय सिंह ने कहा कि संत रविदास एक्सप्रेस श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है। यह ट्रेन संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को और अधिक व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भूजल है तो भविष्य है" - आईटीसी परिसर में पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश