Ticker

6/recent/ticker-posts

भूजल है तो भविष्य है" - आईटीसी परिसर में पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

"भूजल है तो भविष्य है" - आईटीसी परिसर में पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

भूजल सप्ताह: ITC मिशन सुनहरा कल और भूगर्भ जल विभाग ने किया संयुक्त पौधरोपण

वर्षा जल संचयन और पौधरोपण से ही बचेगा भूजल - सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट अमान उल्ला खान/धर्मेंद्र अनमोल

सहारनपुर-भूजल सप्ताह के अंतर्गत आईटीसी लिमिटेड, सहारनपुर परिसर में सोमवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल, WASH Institute तथा भूगर्भ जल विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान जिले में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह का हिस्सा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया कि "भूजल है तो भविष्य है"। तेजी से घटते भूजल स्तर को रोकने के लिए वर्षा जल संचयन, अधिक से अधिक पौधरोपण, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।विशेषज्ञों ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही भूजल का संरक्षण संभव है। इस अवसर पर आईटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं WASH Institute द्वारा संचालित इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उद्योगों और समाज के संयुक्त प्रयासों से जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि *आज जल बचाने का हर प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,