शेखर चौधरी को मिली महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-कर्मठ और ईमानदार छवि के युवा शेखर चौधरी को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री पारस शुक्ला ने सहारनपुर महानगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
शेखर चौधरी को महानगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शेखर चौधरी को इस अहम जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी । संदीप सिंह राणा ने कहा कि कर्मठ और ईमानदार छवि के युवा जब जिम्मेदारी संभालेंगे तो निश्चित ही संगठन मजबूत होकर संगठन की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा । उन्होंने शेखर चौधरी को एक मजबूत टीम का गठन करके, युवाओं के हित में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई को मजबूत करने की अपील की ।शेखर चौधरी को बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, विजय शर्मा, एडवोकेट जुबैर अली गाड़ा, जिला सचिव कुणाल शांडिल्य, ब्लॉक अध्यक्षगण बिट्टू चौधरी चौधरी, नवाब अली, ग़ालिब चौधरी व पवन राणा, रणबीर बंदूखेड़ी, प्रभजीत सिंह, अमित विश्वकर्मा, नसीब खान आदि मुख्य रूप से शामिल है ।
0 टिप्पणियाँ