Ticker

6/recent/ticker-posts

हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस का प्रकृति को तोहफा,

हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस का प्रकृति को तोहफा,

500 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश  

एसएसपी का लक्ष्य श्रावण में 10 हजार पौधे लगाना है

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पूरे उत्तराखंड के साथ हरिद्वार में भी गुरूवार को हरेला पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने भी प्रकृति प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया।

एसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने लगभग 500 फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। इनमें जामुन,आंवला,अमरूद,आम,लीची जैसे फलदार वृक्षों के साथ शीशम आदि छायादार पौधे शामिल रहे।पुलिस का उद्देश्य सिर्फ रोपण ही नहीं,बल्कि आमजन को पर्यावरण से जुड़ने का संदेश देना भी रहा।वृक्षारोपण के दौरान सीओ लाइन और प्रतिसार निरीक्षक प्रवीन आलोक ने पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबल्स को हरेला पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हरेला हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है और हर व्यक्ति को पेड़ों की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।पुलिस ने पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधों की स्थिति का भी जायजा लिया और उनके संरक्षण पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब लगाए गए सभी पौधों की देखभाल तब तक की जाएगी जब तक वे पूरी तरह विकसित न हो जाएं। एसपी नवनीत सिंह ने बताय कि हरिद्वार पुलिस द्वारा यह वृक्षारोपण अभियान पूरे श्रावण मास तक जारी रहेगा।इस दौरान जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए कम से कम 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास