Ticker

6/recent/ticker-posts

हरेला पर पौधारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है पेड़- स्वामी यतीश्वरानंद

 हरेला पर पौधारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है पेड़- स्वामी यतीश्वरानंद

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-हरेला पर्व के अवसर पर फेरूपुर इंटर कॉलेज में गुरुवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शुद्ध वायु के लिए हरियाली जरूरी है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आंगन या आसपास के खुले क्षेत्रों में पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए तभी स्वच्छ पर्यावरण संभव हो पाएगा।इस दौरान कॉलेज प्रांगण में नव निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का भी उद्घाटन किया गया।स्वामी यतीश्वरानंद ने घोषणा की कि कॉलेज के जिन कक्षाओं में पंखे नहीं हैं, वहां पंखे उपलब्ध कराए जाएंगे।कार्यक्रम संयोजक जगपाल सैनी ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष कॉलेज की स्थापना के 77वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह मनाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सत्येंद्र चौहान ने किया।ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने कॉलेज प्रबंधक देखभाल सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि कॉलेज से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस अवसर पर समाजसेवी डॉ.विशाल गर्ग,बलेश भार्गव,पंडित पुष्पराज धीमान,भुलक्कड़ ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास