भाकियू (पथिक) के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- भारतीय किसान यूनियन (पथिक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने आरोप लगाया कि सुनैहटी खरखड़ी बलियाखेड़ी सहकारी समिति में नियमों के विरुद्ध नियुक्ति की गई है। मामले में जांच अधिकारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मांगपत्र में सहकारी समितियों से किसानों को पिछले वर्ष का 4 प्रतिशत ब्याज वापस दिलाने, बजाज शुगर मिल गागनौली पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया ब्याज सहित शीघ्र दिलाने, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रामपुर मनिहारान पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गोलचक्कर बनाने की मांग भी उठाई गई।इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत गांव घसौती में सभी घरों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब पानी के कारण फैल रही बीमारियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गईभाकियू (पथिक) ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन किसानों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी, गुरुवचन, बिटटू, राकेश, सोमवीर राणा, मदन चौधरी, मांगे राम शर्मा, संजय मुखिया, प्रमोद चौधरी, आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ