Ticker

6/recent/ticker-posts

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को पुलिस ने कसी कमर

 कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को पुलिस ने कसी कमर

अधिकारियों ने किया कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिशा निर्देश दिए

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को अधिकारियों ने देवबंद-मंगलौर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

देवबंद से उत्तराखंड बार्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत कोतवाली प्रभारी कपिल देव ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सतर्कता के साथ जांच कराई जाएगी। कहा कि जल लेने जा रहे और जल लेकर लौट रहे कांवडिय़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, प्राथमिकता के साथ इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने अधीनस्थों को हिदायत दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कांवड़ क्षेत्र की लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 दिल्ली में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव