Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों को दीन के साथ ही आधुनिक शिक्षा दिलाए अल्पसंख्यक समाज- मुनव्वरी बेग

 बच्चों को दीन के साथ ही आधुनिक शिक्षा दिलाए अल्पसंख्यक समाज- मुनव्वरी बेग

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डा. मुनव्वरी बेगम का देवबंद में हुआ स्वागत

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डा. मुनव्वरी बेगम ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षित अवश्य बनाना चाहिए। अल्पसंख्यक समाज को अपने बच्चों को दीनी शिक्षा के साथ ही आधुनिक एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना चाहिए।

डा. मुनव्वरी बेगम शनिवार को देवबंद पहुंची। यहां मुहल्ला खानकाह स्थित लाल कोठी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें देश के विकास में प्रभावी भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करती है। डा. मुनव्वरी ने जामिया शेखुल हिंद मदरसे का भी भ्रमण किया और संचालक मुफ्ती असद कासमी से मुलाकात की। उन्होंने मदरसे में उपलब्ध संसाधनों और शैक्षिक गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस मौके पर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़, उस्मान रमजी, अनवर इंजीनियर, शाहनवाज सलमानी, अंजर मलिक, राव अहसान, कारी सईद, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 दिल्ली में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव