Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक देवेंद्र निम का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत।विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कराया जा भरपूर विकास।व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विधायक देवेंद्र निम का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत।विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कराया जा भरपूर विकास।व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान- विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में चारों ओर विकास कार्यों की गंगा बह रही है। सभी धर्म और जातियों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

रामलीला चौराहे पर पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यालय पर विधायक देवेंद्र निम का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से विधायक देवेंद्र निम को एक ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। ज्ञापन में रामलीला भवन आर्य समाज चौराहे पर व्यापारियो की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाने, उक्त चौराहे का भव्य सौंदर्यकरण कराने,पेयजल के लिए नया हैंडपंप लगाने और दर्जनों गांव सहित कल्लरपुर मार्ग पर नए नाले के निर्माण के कारण इस मार्ग की चौड़ाई कम नहीं किए जाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर संजय गुप्ता, अंकित जैन, सरदार पलविन्द्र सिंह,शुभम जैन,सन्नी मित्तल,नीरज सिंघल, सुधीर सैनी, धर्मेन्द्र तोमर,कृष्ण पाल,सचिन कुमार, गोपाल रोहिला,जितेंद्र गोयल,सूरज कुमार, सुनील कुमार,आजाद सिंह, विकास कुमार, विनोद पंवार,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेश पाल,दीपक कुमार, चौक राम, धर्म दास, राहुल धीमान, गौरव कुमार,पिंटू और जॉनी आदि सहित काफी संख्या में व्यापारी बंधु शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ़्तार