Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 7 की टिहरी विस्थापित कालोनी,फ्रेंड्स कालोनी एवं शिवधाम कालोनी में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।सड़कों का निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।इस दौरान सभासद अमरदीप सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा व पंकज चौहान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेदांत चौहान,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी,मनु रावत,सूरज डोभाल ,आदित्य मलिक,नितेश, जितेन्द्र,अनिल राणा,सुशील शर्मा,आदित्य मलिक,मूलचंद शर्मा,सोहेल अहमद,कुंदन सिंह नेगी,जितेंद्र सिंह,नितेश मोहम्मद खान,सूरज डोभाल,कमल,संतो देवी,रीना सिंह,स्वीटी सिंह,मोनी शर्मा,दीपा सैनी आदि मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,