Ticker

6/recent/ticker-posts

कर्मचारी नेताओं ने की निगम कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग

 कर्मचारी नेताओं ने की निगम कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार एवं मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद से अलग-अलग मुलाकात कर संविदा कर्मियों के स्थायीकरण,मृतक आश्रितों की नियुक्ति,सेवा निवृतकर्मियों के भुगतान में लेखा विभाग द्वारा हो रहे विलम्ब के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए समास्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
 मुलाकात करने वालों में मोर्चे के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर,संयोजक राजेंद्र श्रमिक,प्रवीण तेश्वर,नानकचंद पेवल,कुलदीप कांगड़ा,प्रवीण और सलेकचंद शामिल रहे।मोर्चे के मुख्य संयांेजक सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने संविदाकर्मियों की नियुक्ति सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी