Ticker

6/recent/ticker-posts

अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय में अपनाये जाने वाले एथिक्स कोड आफ कन्डक्ट के बारे में जानकारी दी

 अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय में अपनाये जाने वाले एथिक्स कोड आफ कन्डक्ट के बारे में जानकारी दी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व एनजीओ मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के लीगल एड काउंसिल,पैनल एवं प्रोबोनो अधिवक्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन करते हुए जनपद न्यायाधीश एवं नरेन्द्र दत्त ने कहा कि कार्यक्रम में दी गई कानून की जानकारी से विधि व्यवसाय में निश्चित रूप से नये कौशल एवं ऊर्जा का आगाज होगा।

प्राधिकरण के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिवक्ताओं से प्रशिक्षण का लाभ अपने दैनिक न्यायिक कार्य में करने का आहवान किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में  प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने विधिक सेवा प्राधिकरण,एडवोकेट एक्ट,नालसा रेगुलेशन एक्ट के अन्तर्गत पैनल अधिवक्ताओं के कार्य व कर्तव्य एवं अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय में अपनाये जाने वाले एथिक्स कोड आफ कन्डक्ट के बारे में जानकारी दी।द्वितीय सत्र में जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) दिनेश सिंह पंवार ने सिविल से सम्बंधित मामलो, तृतीय सत्र में जिला शासकीय अधिवक्ता (रेवेन्यू) विजय पाल सिंह ने राजस्व मामलो के सम्बंध, चतुर्थ सत्र में एनजीओ के विशेषज्ञ अवस्थी वर्गीस व दिशा चौधरी ने पैनल अधिवक्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं व उनके समाधान के बारे में तथा पंचम सत्र में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने आपराधिक कानूनी व प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी दी गयी।मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी रिसोर्स पर्सन व प्रतिभाग करने वाले अधिवक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के समापन पर रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं को नैतिक आचरण कर्तव्य निष्ठा के पालन करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन डिप्टी लीगल एड काउंसिल रमन कुमार सैनी ने किया। लीगल एड काउंसिल रजिया ने सभी का धन्यवाद दिया।अधिवक्ता संजय कुमार चौहान,पंकज दत्त शर्मा,नीलू शर्मा,रामशरण, तथा विकास कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी