Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रमाण पत्र पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

प्रमाण पत्र पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

रिपोर्ट एसडी गौतम

देहरादून-जनपद की सामाजिक संस्था रोशनी जनसेवा संस्था द्वारा दीपनगर में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु संचालित ब्यूटीशियन का कोर्स पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष गीताराम जायसवाल व समाजसेवी अनिल धीमान व जिला समाज कल्याण सहायक अधिकारी मोहम्मद अब्दुल ने किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला समाज कल्याण सहायक अधिकारी मौ. अब्दुल ने बताया कि उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कोर्स चलाया जा रहा है और जो बच्चे सीखने के बाद में अपना रोजगार चलाना चाहते हैं उन बच्चों को सरकार की ओर से अनुदान राशि के रूप में ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे बच्चे अपना रोजगार शुरू कर सके और आत्मनिर्भर बनकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण अच्छी तरीके से कर सकें। संस्था संस्थापक व अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था 2015 से लगातार सरकार की योजनाओं को समाज के बीच पहुंचाने का कार्य कर रही है और जनसेवा कर रही है जिसमें जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों की लेखन सामग्री उपलब्ध कराकर जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाकर निशुल्क चेकअप और दवाइयां वितरण करने का काम  कर रही है तथा भविष्य में भी संस्था गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा में सदैव तत्पर रहेगी। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में सपना, पूजा देवी, महिमा, माही, अंजू देवी, पारुल, निशा, मनीषा, पारुल देवी, शिवानी, रुचि, नेहा, गुनगुन, रेनू, सुमन समेत आदि महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान ब्यूटीशियन ज्योति प्रजापति व एड. जयपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मनोज पांचाल बने सपा के जिला उपाध्यक्ष