Ticker

6/recent/ticker-posts

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब

 जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब

सैकड़ों लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ,58शिकायतों का मौके पर समाधान

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

भीमताल-नैनीताल-राज्य सरकार के सेवा,सुशासन एवं समर्पण संकल्प तथा जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे 15दिवसीय सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को देहरादून स्थित आई.डी.पी.एल.मैदान से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ हुआ।जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल में ष्रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर बहुउद्देशीय जनसंवाद एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

विकासखंड सभागार भीमताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा किया गया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट,उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।इस दौरान राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया ।इस मौके पर शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना तथा सेवा,सुशासन और जनसमर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ प्रदान किया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी इन शिविरों में आने वाली प्रत्येक जन शिकायत का अधिकारी प्राथमिकता से समाधान करें तथा सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को प्रदान करें।उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है तथा सभी नागरिकों को इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के द्वितीय चरण में सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपस्थित जनता को प्रदान किया गया।शिविर में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता एवं सब्सिडी प्रदान की गई।टैक्सी सेवा,ईको वैन,रेस्टोरेंट एवं जनरल स्टोर जैसे स्वरोजगार कार्यों हेतु लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि उपलब्ध कराई गई।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की सब्सिडी के अंतर्गत भी चार लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 102विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी किए गए।
शिविर में कुल 74शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 58शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 16शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।शिविर में जिला उद्योग,राजस्व,समाज कल्याण,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन ,सेवायोजन,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण,कृषि,जल जीवन मिशन,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,शिक्षा,आयुष,स्वास्थ्य,ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया।राजस्व विभाग द्वारा 45भू-हिस्सा प्रमाण- पत्र, 4जन्म प्रमाण-पत्र एवं 4 विरासत प्रमाण-पत्र जारी किए गए।आयुष विभाग द्वारा 37लोगों को निःशुल्क औषधि वितरण तथा 18लोगों की बीपी एवं शुगर जांच की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण,स्क्रीनिंग एवं दवा वितरण किया गया।बाल विकास विभाग द्वारा 3 महालक्ष्मी किटों का वितरण करते हुए नंदा गौरा योजना,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना की जानकारी दी गई।कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने युवाओं का पंजीकरण कर रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। खाद्य विभाग को प्राप्त 50मामलों में से 35 का मौके पर निस्तारण किया गया।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत तारा राम कवि एंड पार्टी द्वारा लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संदेश दिया गया।जिला सूचना विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य एवं कैलेंडर का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट,पेयजल अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष दिनेश आर्य,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल,खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग,जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह नगदली सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को 219.29 करोड़ की 51विकास योजनाओं की दी सौगात