Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग के सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बँधु की बैठक आहूत की गयी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बंधुओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इनकी शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी देखा जाए कि जब तक शिकायत का निस्तारण न हो जाए तब तक प्रकरण एजेण्डा में ही शामिल रहे।

उद्योग बंधु की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के उपरान्त लम्बित प्रकरणों पर नराजगी व्यक्त करते हुंए जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि प्रकरण किसी भी दशा में निर्धारित समय अवधि के बाहर लम्बित न रखा जायें। एसडीए के ए0ई0 से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम के प्रकरण मै0 रिचा पैकिंग तक, मै0 आरती प्रिटर्स से मै0 सुपर पेन्ट तक तथा मै0 अम्बे इण्डस्ट्रीज से रोहित के गोदाम तक की सडकों के निर्माण का कार्य हो चुका है, किन्तु नाली का निर्माण न होने के कारण शीघ्र ही नाली बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रीन लैण्ड कॉम्पलेक्स देहरादून रोड, स्थित मै0 हरजीत प्रेस के समीप मार्ग पर सडक निर्माण एवं पथ-प्रकाश तथा पानी निकासी हेतु नालियंों के निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि बजट प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित प्रकरण में सरसावा टोल टैक्स 10 कि0मी0, नकुड सहारनपुर कट पर तथा देहरादून फोरलेन हाईवे के टोल टैक्स से आगे गागलहेडी कट तक के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि सम्बन्धित विभाग द्वारा सांकेतिक बोर्ड लगा दिये गये है, जिसकी स्थलीय पुष्टि हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये। 
सिंचाई विभाग से सम्बन्धि प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यूपीसीडा से सम्बन्धित प्रकरण में औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी, अम्बाला रोड सहारनपुर से पानी निकासी हेतु यूपीसीडा द्वारा नाले के निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग को संयुक्त निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिये गये। जिला पंचयात से सम्बन्धित बिन्दुओं पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। नवीन प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।  व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बैठक व्यापारियों के हित में है इसलिए संबंधित अधिकारी समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। व्यापारी मुकुंद मनोहर गोयल ने प्रकरण रखा कि डीएम आवास से सिविल अस्पताल के पीछे वाली सड़क को चौडा करने का व नाले के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। परन्तु इस सड़क पर बीच में पम्प स्टेशन बना हुआ है, यह सड़क के बीच में आ रहा है। इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे समस्या का समाधान हो सके। व्यापारी मोल्हड मल गर्ग के प्रकरण गंगोह के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव तथा नालों की सफाई के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्या का त्वरित रूप से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। विधिक माप विज्ञान विभाग से घटतौली संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी ने संबंधित को जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त उद्योग श्री अजय कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर श्री अरूणेश कुमार यादव, अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत श्री चन्द्रवीर- ए0ई0 एसडीए श्री शमीम अखतर, लेबर विभाग से श्री एस0एस0 त्रिपाठी, डिप्टी एलडीएम श्री अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा लघु उद्योग भारती से श्री अनुपम गुप्ता, श्री वरूण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, आईआईए से श्री अनूप खन्ना, श्री आर0के0 धवन, श्री शिवम गोयल, सीआईएस से अध्यक्ष श्री रविन्द्र मिगलानी, हौजरी एसोसिएशन से श्री मनजीत अरोडा, व्यापारियों की ओर से श्री मुकुंद मनोहर गोयल, श्री हरपाल वर्मा, श्री रमेश अरोड़ा उपस्थित रहे। 

                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नाबार्ड ने 28 नए उत्पादों के लिए जीआई पंजीकरण प्राप्त कर भारत की पारंपरिक विरासत और ग्रामीण उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाया