Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

 समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं ने लिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प 

रिपोर्ट सुधीर सौहल

सहारनपुर- राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं व नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया सभी नेताओं ने एक सुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। 

स्थानीय बेहट रोड रसूलपुर स्थित कृष्णा विहार कैम्प कार्यालय पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के सहारनपुर नगर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा , नगर पंचायत अंबेहटा पीर के सभासद  शमीम अंसारी, समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव  इस्लाम देवबंद व समाजसेवी हाजी इरशाद सलमानी नूर बस्ती का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर गगनभेदी नारों के साथ नागरिक अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सलमानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही देश व प्रदेश की जनता को भाजपा सरकारों के शोषण व उत्पीड़न से निजात दिलाने में सक्षम है इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारियां में जुट जाएं ताकि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके उन्होंने पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू को मजबूत उम्मीदवार बताते हुए सपा हाईकमान से उन्हें सहारनपुर नगर सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की   मुख्य अतिथि नगर निगम के पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने कहा कि राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा मजबूती के साथ गुलजार सलमानी के नेतृत्व अति पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर अति पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा उन्होंने सभी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया 

समारोह की अध्यक्षता हाजी इरशाद सलमानी  मंच संचालन  नदीम अंसारी ने किया  स अवसर पर निसार सलमानी, आशु सलमानी, इरशाद सलमानी करौंदी ,फिरोज सैफी, आफताब अंसारी, रहमान उर्फ भूरा मलिक,इरशाद मलिक (खाता खेड़ी), जमाल खान, मोनू अंसारी, फराज मलिक सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ,गुलशन खान, हीना सिद्दीकी, एडवोकेट अदीबा मलिक, नाज़िया अल्वी,सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नाबार्ड ने 28 नए उत्पादों के लिए जीआई पंजीकरण प्राप्त कर भारत की पारंपरिक विरासत और ग्रामीण उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाया