Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस करने के मामले में कार्रवाई की मांग

 गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस करने के मामले में कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने वीआईपी घाट पर आयोजित एक किसान संगठन के सम्मेलन के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने को खेदजनक बताते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है।देश के लोग किसानों की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेते हैं।लेकिन धर्मनगरी में गंगा तट पर फिल्मी गानों पर अमर्यादित तरीके से डांस करना गलत है।देवभूमि की मान मर्यादाओं का ध्यान सभी को रखना चाहिए।किसानों को सरकार के सामने मांगे रखनी चाहिए।लेकिन इस तरह के डांस शोभा नहीं देते हैं।जिन लोगों द्वारा इस तरह की हरकत की गई है।उन पर शासन प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।जिससे अन्य लोगों को भी संदेश पहुंचे।उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य दुखदाई है। धर्मनगरी में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को 219.29 करोड़ की 51विकास योजनाओं की दी सौगात