अब्या प्रोडक्शन ने किया 10 कदम आगे सीजन-32 कराओके शो का भव्य आयोजन
रिपोर्ट विवेक जैन
नई दिल्ली-नई दिल्ली के निर्माण विहार स्थित ट्रिप्ल एस स्टूडियो में अब्या प्रोडक्शन के बैनर तले 10 कदम आगे सीजन-32 कराओके शो का भव्य आयोजन किया गया। संगीत, सुर और मनोरंजन से सजे इस कार्यक्रम में दिल्ली के अनेक प्रतिभाशाली सिंगरों और कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में समर खान, आशु वर्मा, रूप सरकार, अजहर फिरदौस, राजन अय्यर, प्रवेश राठी, उपेंद्र चौधरी, उपमा दुआ, धर्मेंद्र तोमर, रितेश तोमर, अलका शर्मा, हरप्रीत, डॉ प्रिंस गुप्ता, सोनू चंदेल और ललित राजोरा सहित अनेक सिंगरों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोमित नारंग भल्ला रहे। वहीं कविता अरोरा, देवेंद्र राठी (दिल्ली पुलिस), अविनाश सैनी, शिल्पी बहादुर (जानी-मानी मॉडल एवं एंकर), दक्ष गोयल, संजय नारायण (प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के भाई) तथा मशहूर डांसर सिमरन अरोड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सिमरन अरोड़ा ने अपनी शानदार डांस प्रस्तुति से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा और तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। शो का संचालन अब्या प्रोडक्शन की सीबीओ, एंकर एवं आर्टिस्ट उपमा दुआ ने अपने चुलबुले और आकर्षक अंदाज में बखूबी किया। उनकी एंकरिंग ने कार्यक्रम में ऊर्जा और मनोरंजन का रंग भर दिया। वहीं, पहली बार अब्या प्रोडक्शन के बैनर तले समर खान ने भी एंकरिंग के क्षेत्र में अपनी शुरुआत की और अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के सफल एवं शानदार आयोजन के लिए अब्या प्रोडक्शन के सीईओ योगेश मलिक और सीबीओ उपमा दुआ की जमकर प्रशंसा हुई।
0 टिप्पणियाँ