Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत योगस्थली खेल परिसर,रोशनाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है।खेलों के माध्यम से अनुशासन,आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूती मिलती है।उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से अंडर- 14,अंडर-19बालक एवं बालिका तथा अंडर-25बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी,जिला पंचायत राज अधिकारी मौ.मुस्तफा खान,जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय,जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी,प्रभारी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर,खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक,निर्णायकगण तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ