Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत में खेल महाकुम्भ-2026 का आगाज,

 मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत में खेल महाकुम्भ-2026 का आगाज, 

उत्तराखंड को खेलभूमि बनाना लक्ष्य-पुष्कर सिंह धामी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

टनकपुर-चम्पावत-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टनकपुर स्थित स्व.कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’का शुभारम्भ किया।उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर उन्होंने 10वें खेल महाकुम्भ की शुरुआत की।इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन की शपथ ली तथा योगासन और पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ गांव की मिट्टी से प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।सरकार का संकल्प है कि संसाधन के अभाव में कोई प्रतिभा पीछे न रहे।खेल सिर्फ पदक नहीं,अनुशासन,आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण का आधार हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में शुरू हुआ खेल महाकुम्भ अब 10वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है।पिछले साल इसमें 2.20लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।इस बार इसे और व्यापक बनाया गया है।न्याय पंचायत स्तर पर 1से 10सितम्बर तक जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिताएं,11से20सितम्बर तक विधायक चैम्पियनशिप,21से30सितम्बर तक सांसद चैम्पियन शिप और 10से 30 अक्टूबर तक राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका,महिला ओपन और दिव्यांग महिला-पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को लगभग 11करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में दी जाएगी।इस वर्ष से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में 4प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत अब तक 29पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के जीवन की पहली सीढ़ी हैं और चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,निदेशक खेल दीप्ति सिंह,जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हिन्दू जागो यात्रा आगे बढ़ी,जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी का लिया आशीर्वाद