Ticker

6/recent/ticker-posts

भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट,

 भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, 

एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका एवं तहसीलदार कुलदीप पांडे द्वारा मंगलवार को तहसील हल्द्वानी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने गौला पुल,फतेहपुर,दमुवाढूंगा,राजपुरा,कुसुमखेड़ा सहित नगर के विभिन्न जलभराव संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौला नदी के जलस्तर का जायजा लिया और नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर यातायात एवं आवागमन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया और अपील की कि अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे न जाएं तथा बच्चों को नदी-नालों से दूर रखें।संबंधित विभागों को जल निकासी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम 24घंटे सक्रिय है।किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा।उन्होंने जनता से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हिन्दू जागो यात्रा आगे बढ़ी,जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी का लिया आशीर्वाद