Ticker

6/recent/ticker-posts

सिडकुल में स्थानीय युवाओं को मिले 80 फीसदी रोजगार-शिवा चौहान

 सिडकुल में स्थानीय युवाओं को मिले 80 फीसदी रोजगार-शिवा चौहान

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने जनपद के रोशनाबाद और रुड़की में स्थित सिडकुल में स्थानीय युवाओं को रोजगार में 80फीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धारीवाला गांव में लोगों से मुलाकात के दौरान ग्रामीण युवाओं द्वारा रोजगार नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराने के दौरान शिवा चौहान ने कहा कि सिडकुल क्षेत्र में हजारों इकाईयां स्थापित होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीें मिलना चिता का विषय है।इसको लेकर वे जल्द ही ज़िलाधिकारी से मिलेंगे।यदि इसके बाद भी ग्रामीण युवाओं को सिडकुल में 80प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलता है,तो वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।रविवार को भाजपा नेता शिवा चौहान जनता की समस्याएं सुनने के लिए धारीवाला गांव पहुंचे थे।जहां गांव के युवाओं ने उनसे शिकायत की कि क्षेत्र में लगी फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं के स्थान पर बाहरी लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं,जबकि स्थानीय युवा आज भी रोजगार के लिए भटकने या दूर-दराज़ के शहरों में जाने को विवश हैं।ग्रामीणों और युवाओं की बातें सुनने के बाद शिवा चौहान ने स्थानीय लोगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।उन्होने सरकार से मांग की है कि सिडकुल व स्थानीय फैक्ट्रियों में कम से कम 80प्रतिशत नौकरियां स्थानीय युवाओं को दी जाएं।उन्होंने कहा कंपनियों के बाहर धरना दिया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गणेशपुर में मकान धंसने के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन